{"_id":"631df6e47863ca5f54022619","slug":"himachal-news-congress-ticket-seekers-shakti-pradarshan-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: कुल्लू में भी सिंघार के सामने टिकट के दावेदारों ने दिखाए बगावती तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: कुल्लू में भी सिंघार के सामने टिकट के दावेदारों ने दिखाए बगावती तेवर
Sun, 11 Sep 2022 08:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:26 PM IST
सार
बंजार से आदित्य विक्रम सिंह, दुष्यंत ठाकुर और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों समर्थकों के साथ माहौल गर्माया।
विज्ञापन
शक्ति प्रदर्शन करते समर्थक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिला के बाद अब कुल्लू में भी कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार के सामने शक्ति प्रदर्शन कर बगावती तेवर दिखाए हैं। देर शाम तक सिंघार से मिलने वालों का सिलसिला चलता रहा। बंजार से आदित्य विक्रम सिंह, दुष्यंत ठाकुर और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों समर्थकों के साथ माहौल गर्माया। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पर्यटन निगम के होटल सरवरी पहुंचे सिंघार सबसे पहले आदित्य विक्रम सिंह के समर्थकों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर माहौल गर्मा दिया। कई समर्थकों ने बगावती तेवर भी दिखाए। इसके बाद सिंघार ने होटल के बंद कमरे में बंजार, मनाली, आनी तथा कुल्लू विस क्षेत्र के एक-एक दावेदार से मिलकर उनके पक्ष को सुना। दोपहर करीब दो बजे बंजार से ही टिकट के दावेदार दुष्यंत ठाकुर और मनाली के भुवनेश्वर गौड़ आए और अपनी बात रखी। जिला कुल्लू के आनी विस से परस राम, बेली राम, सेस राम आजाद तथा चमन भारती ने बारी-बारी से भेंट कर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
मनाली से नवीन तनवर, देवेंद्र नेगी, हरिचंद शर्मा, प्रेम शर्मा, कुल्लू से सदर विधायक सुंदर ठाकुर व प्रेमलता ठाकुुर ने अपनी बात को सिंघार के समक्ष रखा। शाम तक सिंघार ने 20 से भी अधिक दावेदारों से मुलाकात की। सभी दावेदारों ने खुद को सशक्त उम्मीदवार बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने सभी दावेदारों से मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया है। सिंघार अब अपनी रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपेंगे।
विज्ञापन