फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: cm jairam thakur meeting with finance department officers

शिमला: चुनावी बजट पर पीटरहॉफ में दिन भर चला मंथन, सीएम जयराम ने की बैठक

Mon, 28 Feb 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Feb 2022 05:59 PM IST
सार

पीटरहॉफ  में सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई बैठक शाम पांच बजे तक चली। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Himachal news: cm jairam thakur meeting with finance department officers
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी वर्ष में पेश किए जाने वाले प्रदेश सरकार के पांचवें बजट की तैयारियों को लेकर सोमवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में दिन भर मंथन चला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसी कड़ी में तीन मार्च को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में बजट के आंकड़ों को मंजूरी दी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत लाखों कर्मचारियों की बजट पर नजर टिकी है।

विज्ञापन


रविवार को दिन भर चली बैठकों के बाद सोमवार को वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बजट को लेकर अंतिम दौर की चर्चा की। पीटरहॉफ  में सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई बैठक शाम पांच बजे तक चली। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। वर्तमान वित्त वर्ष में सरकार का बजट 50192 करोड़ रुपये का है। चुनावी वर्ष में बजट 55 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने नए वेतनमान देने का एलान किया है। इससे खर्च और अधिक बढ़ गया है। सरकार पर पुरानी पेंशन को बहाल करने का दबाव भी बढ़ गया है। राजस्थान सरकार इसकी घोषणा कर चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन देने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब पुरानी पेंशन को लेकर क्या फैसला लेते हैं। इसका इंतजार बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed