फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal news: CISF jawan suicide in chamba himachal pradesh

सीआईएसएफ जवान और युवती ने की आत्महत्या

Sat, 03 Jul 2021 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 03 Jul 2021 06:46 PM IST
सार

सरोल में क्वार्टर में रह रही युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि यह युवती एक शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी और सरोल में एक किराये के मकान में रहती थी।

विज्ञापन
himachal news: CISF jawan suicide in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा जिले में शनिवार को सीआईएसएफ के जवान और एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ये घटनाएं अलग-अलग जगह की हैं। पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ के जवान ने एनएचपीसी चमेरा-दो (प्रोजेक्ट) में अपने आवास में फंदा लगा लिया जबकि, युवती ने जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत में अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


एनएचपीसी में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले सीआईएसएफ जवान की पहचान अजीत वाजीराव पाटिल (29) पुत्र वाजीराव पाटिल निवासी गांव मालवारी डाकघर शिवारे जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। अजीत सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। शनिवार को उसने अपने क्वार्टर में छत के पंखे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, सरोल में क्वार्टर में रह रही युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि यह युवती एक शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी और सरोल में एक किराये के मकान में रहती थी। सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। घर के अन्य लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इसमें एक सीआईएसएफ जवान और एक युवती शामिल है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed