{"_id":"5f48a5bae2df8c554c1197ab","slug":"himachal-news-chintpurni-temple-will-be-opened-soon-for-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर को भक्तों के लिए जल्द खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर को भक्तों के लिए जल्द खोलने की तैयारी
Fri, 28 Aug 2020 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट शीघ्र ही मां के भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे और मां के भक्त जल्द ही माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। चिंतपूर्णी मंदिर को खोलने के लिए जिला प्रशासन ने चहलकदमी शुरू कर दी है। वीरवार को डीसी ऊना संदीप कुमार ने चिंतपूर्णी मंदिर को खोलने को लेकर एक बैठक की। जिसमें मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
डीसी ऊना ने मंदिर को खोलने को लेकर एडीबी बिल्डिंग व मंदिर में सारी व्यवस्थाओं को भी जांचा और उन्होंने एसडीएम अंब व एडीसी ऊना को मंदिर के खुलने पर उसके संचालन की जिम्मेवारी सौंपी। डीसी संदीप कुमार ने इस दौरान चिंतपूर्णी मंदिर में माथा भी टेका। डीसी संदीप कुमार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर को बहुत जल्द मां के भक्तों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
ताकि मां के भक्त मां के दर आकर माता रानी के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मंदिर खोलने की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द एसओपी बनाकर मंदिर को खोला जाएगा, जिसको लेकर व्यापारियों को पुजारियों को मंदिर स्टाफ को अपनी तरफ से कोरोना के नियमों का पूरा पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीसी ने मंदिर में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि ई पास सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही ई पास बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी ऊना अमित कुमार, एसडीएम अंब मनीष यादव, मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल, बीएमओ अंब राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।