फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: chetan bragta meeting with jubbal zone workers in Hatkoti

हाटकोटी में बैठक: चेतन बरागटा की बैठक में लगे प्रधानमंत्री को जय श्रीराम के नारे

Sun, 15 May 2022 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 May 2022 08:43 PM IST
सार

चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर ठियोग-हाटकोटी सड़क का राग अलापना छोड़ दें क्योंकि सड़क का कार्य लगभग समाप्ति पर पहुंच गया है। पुलों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
Himachal News: chetan bragta meeting with jubbal zone workers in Hatkoti
हाटकोटी में बैठक करने पहुंचे चेतन सिंह बरागटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जुब्बल जोन के कार्यकर्ताओं के साथ चेतन सिंह बरागटा ने रविवार को बैठक की। भाजपा से निष्कासित होने के बाद बावजूद बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। दिलचस्प बात यह रही कि चेतन बरागटा के समर्थकों ने नरेंद्र मोदी को जय श्रीराम के नारे लगाए। बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस वर्ष विधानसभा चुनाव और नगर निगम शिमला के चुनाव प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


ऐसे में चुनाव से पहले चेतन बरागटा की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने बैठकों के साथ-साथ जन संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। बैठक में बरागटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श हैं। समर्थकों का सहयोग और एकता ही मेरी ताकत है। मेरे पिता नरेंद्र बरागटा का जीवन संघर्षशील रहा। मैं भी उनके पद चिह्नों पर चलते हुए संघर्षरत रहूंगा। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर ठियोग-हाटकोटी सड़क का राग अलापना छोड़ दें क्योंकि सड़क का कार्य लगभग समाप्ति पर पहुंच गया है। पुलों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


ठियोग-हाटकोटी सड़क के कार्यों को गति देने के लिए दिवंगत नरेंद्र बरागटा ने बजट की व्यवस्था करवाई थी। उन्होंने जुब्बल को भी स्थायी एसडीएम कार्यालय देने की मांग उठाई और कहा कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखेंगे। पानी की ब्रिक्स योजना, सरस्वतीनगर का सिंथेटिक ट्रैक, गिरी गंगा कुपड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना और देवरीघाट में पैरा ग्लाइडिंग जैसे कार्य को गति देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed