{"_id":"5f0f00b9e8c8b13ca21d9805","slug":"himachal-news-changes-in-ration-quota-two-kg-rice-and-three-kh-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से मिलने वाले मुफ्त राशन में बदलाव, अब इतने किलो चावल और गेहूं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से मिलने वाले मुफ्त राशन में बदलाव, अब इतने किलो चावल और गेहूं मिलेगा
Thu, 16 Jul 2020 08:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पौने छह लाख गरीब राशन कार्डधारकों को मिलने वाले मुफ्त राशन में बदलाव किया है। अब इन उपभोक्ताओं को प्रतिव्यक्ति 2 किलो चावल, 3 किलो गेहूं मिलेगा और प्रति कार्ड एक किलो काला चना मिलेगा। कोरोना के चलते पहले उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रतिव्यक्ति चावल और प्रति कार्ड एक किलो मुफ्त काला चना मिलता था। केंद्र ने हिमाचल को मुफ्त राशन की सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी (डीएफसी) को अलाटमेंट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी सप्ताह से लोगों को डिपो में मुफ्त राशन मिलना शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का फैसला लिया है। यह मुफ्त राशन आगामी महीनों तक मिलता रहेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के डायरेक्टर आबिद हुसैन ने बताया कि गरीब लोगों को अब 2 किलो चावल, 3 किलो गेहूं दिया जा रहा है। हिमाचल में सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
टैक्स देने वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मियों को अगले माह से नहीं मिलेगा सस्ता राशन
प्रदेश में टैक्स देने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर दी गई है। इन लोगों को अगस्त या सितंबर के बाद डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिलेगा। सरकार को टैक्स देने वाले इन मुलाजिमों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन