{"_id":"6187bcf352c8a70f9b7fb79f","slug":"himachal-news-chandra-grahan-2021-effects-on-all-zodiac-signs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण 2021: कुछ राशियां होंगी प्रभावित, नहीं लगेगा सूतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण 2021: कुछ राशियां होंगी प्रभावित, नहीं लगेगा सूतक
Sun, 07 Nov 2021 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:18 PM IST
सार
19 नवंबर का चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है, लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
19 नवंबर को लगने वाला इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई राशियां भी इस ग्रहण से प्रभावित होंगी, लेकिन कोई सूतक काल नहीं होगा। ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा और ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर वृष राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का नक्षत्र है।
विज्ञापन
जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस प्रकार यह चंद्र ग्रहण चंद्रमा, सूर्य और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर विशेष रूप से प्रभाव डालने वाला रहेगा। 19 नवंबर का चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है, लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन