फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: central university of himachal pradesh cancel winter vacations

CU Himachal: केंद्रीय विवि ने रद्द की सर्दियों की छुट्टियां, 16 जनवरी से शुरू होगी पढ़ाई

Tue, 10 Jan 2023 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 10 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

सीयू के सर्वेक्षण के लिए इसी माह नैक की टीम सर्वेक्षण करने के लिए आ रही है। कक्षाएं खाली न मिलें, इस कारण सीयू प्रशासन ने 31 जनवरी तक दिया शीतकालीन अवकाश रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
himachal news: central university of himachal pradesh cancel winter vacations
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सर्दियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में 16 जनवरी से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक छुट्टियां दी गई थीं। सीयू प्रशासन ने छुट्टियां रद्द करने का फैसला इस माह सीयू के होने वाले राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सर्वेक्षण के कारण लिया है। 31 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां घोषित थीं।

विज्ञापन


अब छुट्टियों की अवधि को कम कर दिया गया है। सीयू में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब 16 जनवरी से कक्षाओं में बैठना होगा। सीयू के सर्वेक्षण के लिए इसी माह नैक की टीम सर्वेक्षण करने के लिए आ रही है। सर्वेक्षण के दौरान संबंधित संस्थान में बिंदुओं को परखा जाता है। जब टीम सर्वेक्षण के लिए आए, तो उन्हें कक्षाएं खाली न मिलें, इस कारण सीयू प्रशासन ने 31 जनवरी तक दिया शीतकालीन अवकाश रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


गौर रहे कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में देश भर के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थी यहां पहुंच कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में छुट्टियां घोषित होने के बाद वे भी अपने-अपने राज्यों को चले गए थे, लेकिन अब छुट्टियां रद्द होने के चलते उन्हें भी जल्द ही सीयू के कैंपस में पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैक की टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर इसी माह आ रही है। इसके चलते सीयू में विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक दी गई छुट्टियों को कम किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब 16 जनवरी से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed