फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: Center government demands 250 ventilators from Himachal Pradesh in corona crisis

बढ़ते कोरोना के बीच केंद्र ने हिमाचल सरकार से वापस मांगे 250 वेंटिलेटर

Fri, 16 Apr 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 11:03 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार से 250 वेंटिलेटर वापस मांग लिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को इसके बारे में मेल जारी की गई है। कहा गया है कि इन वेंटिलेटर को अस्पतालों में इस्तेमाल न किया जाए। गौर हो कि कोरोना के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश को अब तक 750 वेंटिलेटर दिए हैं। 

विज्ञापन
Himachal news: Center government demands 250 ventilators from Himachal Pradesh in corona crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार से 250 वेंटिलेटर वापस मांग लिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को इसके बारे में मेल जारी की गई है। कहा गया है कि इन वेंटिलेटर को अस्पतालों में इस्तेमाल न किया जाए। गौर हो कि कोरोना के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश को अब तक 750 वेंटिलेटर दिए हैं। केंद्र ने प्रदेश सरकार से 250 वेंटिलेटर इस्तेमाल न करने को कहा है।

विज्ञापन


केंद्र से मेल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 250 वेंटिलेटर पैक कर स्टोर में रख दिए हैं। आगामी आदेश तक इन्हें अपने पास सुरक्षित रख लिया है। विभाग की माने तो प्रदेश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में गंभीर मरीजों का आना जारी है, इसके चलते वेंटिलेटर की कमी आ सकती है। सूत्र बताते है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर रखा है। ऐसे में इन वेंटिलेटर को इन राज्यों में भेजा जा सकता है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि ये वेंटिलेटर कम क्षमता के हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने सभी जिला अस्पताल प्रशासनों से पूछी थी जरूरत
प्रदेश सरकार को यह वेंटिलेटर दो महीने पहले आए थे। 750 में से 500 वेंटिलेटर मेडिकल कालेजों और जोनल अस्पतालों में लगा दिए हैं, जबकि अन्य वेंटिलेटर को लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल प्रशासन से जरूरत पूछी थी। अब उन्हें वेंटिलेटर मिलने की संभावना नहीं लग रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार छात्राओं में नए यूके स्ट्रेन के मामले
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर नर्सिंग कालेज में चार छात्राओं में यूके के नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। ये सभी छात्राएं ठीक हो गई हैं। इनमें बीमारी के लक्षण नहीं है। पुणे से 40 कोरोना पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed