{"_id":"611791c88ebc3ee0546989e7","slug":"himachal-news-car-fall-in-bsl-canal-in-sunadr-nagar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नहर में गिरी कार, हादसे के बाद चालक ने तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नहर में गिरी कार, हादसे के बाद चालक ने तैरकर बचाई जान
Sat, 14 Aug 2021 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:46 PM IST
सार
लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में धनोटू-बग्गी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीएसएल नहर में जा गिरी है। कार में एक व्यक्ति के सवार होने की बात सामने आ रही है। जो सुरक्षित बाहर निकल गया है। हादसे के बाद कार काफी दूर तक पानी में बहती रही और बाद में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब नहर किनारे से जा रहे लोगों की नजर बहती कार पर पड़ी तो उन्होंने रस्सी डालने का प्रसास किया लेकिन इसमें वह कामयाब नही हो सके। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शनिवार दोपहर तक कार हादसे को लेकर थाना बीएसएल कॉलोनी में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन