फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: candidates pass from open schools eligible for army bharti

ओपन स्कूलों से पास दसवीं के विद्यार्थी भी जाएंगे सेना में

Wed, 03 Mar 2021 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
himachal news: candidates pass from open schools eligible for army bharti
सेना भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ओपन स्कूल से मैट्रिक पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। ये युवा अब सेना भर्ती में भी हिस्सा ले सकेंगे। 17 मार्च से ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में सेना भर्ती रैली होने जा रही है। इसमें हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि ऐसे उम्मीदवार जिनके पास मुक्त विद्यालय के प्रमाण पत्र हैं, वे भी भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय की नीति के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने मुक्त विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की है, उन्हें आखिरी नियमित विद्यालय से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लाना होगा, जिस पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर हों। यह बीईओ/डीईओ/ उप-निदेशक (शिक्षा) की ओर से प्रतिहस्ताक्षरित किए होने चाहिए। यह विवरण भर्ती रैली की अधिसूचना में भी सम्मिलित किया गया है और यह अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में भर्ती रैलियों में यह ध्यान में आया था कि कई उम्मीदवार, जिन्होंने मुक्त विद्यालयों से दसवीं कक्षा पास की थी, वे पिछले नियमित स्कूल से प्रधानाचार्य की ओर से विधिवत हस्ताक्षरित और काउंटर साइन स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं लाए थे। ऐसे उम्मीदवारों को भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed