{"_id":"5f1937338ebc3e63745631b6","slug":"himachal-news-bus-fare-hike-notification-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बस किराया बढ़ोतरी लागू, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बस किराया बढ़ोतरी लागू, अधिसूचना जारी
Thu, 23 Jul 2020 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बस से सफर करना अब महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने वीरवार को 25 फीसदी किराये में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी। न्यूनतम बस किराया भी 5 से बढ़ाकर 7 रुपये किया गया है। अब बढ़ा किराया तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा। उधर, अधिसूचना जारी होते ही निजी बस ऑपरेटरों ने किराया वसूलना शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर किराया बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस समेत विभिन्न संगठन और आम जनता विरोध कर रही है। कांग्रेस और माकपा विरोध में सड़कों पर है। इन राजनीतिक दलों का कहना है कि कोरोना काल में आम लोगों के लिए यह बड़ा झटका है। हिमाचल में 3100 निजी बसें हैं। कोरोना के चलते सवारियां न मिलने और डीजल महंगा होने से कई ऑपरेटरों ने बसें खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन
टिक्टिंग मशीनें अपडेट करने के निर्देश
किराया बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होते ही परिवहन निगम ने परिचालकों को टिक्टिंग मशीनों को अपडेट करने के निर्देश जारी किए है। परिचालकों को मशीनें जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
यह होगा किराया (प्रति किमी रुपये में)
साधारण बसें
क्षेत्र अब पहले
पहाड़ी 2.19 1.75
मैदानी 1.40 1.12
डीलक्स बसें
क्षेत्र अब पहले
पहाड़ी 2.71 2.17
मैदानी 1.71 1.37
वोल्वो बसें
क्षेत्र अब पहले
पहाड़ी 4.52 3.62
मैदानी 3.42 2.74