फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News book will open with the help of QR scan it will give you the feeling of opening pages

Himachal News: क्यूआर स्कैन से खुलेगी किताब, करवाएगी खुलते पन्नों का एहसास

Mon, 29 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में समग्र शिक्षा के तहत तैयार की गई पुस्तक को प्रर्दशनी के लिए रखा गया है। दस शिक्षकों की निगरानी में यह पुस्तक तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Himachal News book will open with the help of QR scan it will give you the feeling of opening pages
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

समग्र शिक्षा के तहत तैयार की गई बदलती तस्वीर पुस्तक को विद्यार्थी अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। इस पुस्तक की खास बात यह है कि गूगल लेंस के जरिये इसका क्यूआर कोड स्कैन होगा। क्यूआर स्कैन करने पर यह पुस्तक पीडीएफ के प्रारूप में खुलेगी। पुस्तक की पिछली तरफ बने क्यूआर के जरिये पेज-दर-पेज खुलेगी। जब इसका पेज बदलने के लिए विद्यार्थी फोन से स्वाइप करेंगे तो पेज बदलने की तरह आवाज आएगी।

विज्ञापन


दस शिक्षकों की निगरानी में यह पुस्तक तैयार की गई है। डाइट सरू चंबा ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस पुस्तक की प्रदर्शनी लगाई है। यह प्रदर्शनी लोगों की खासी भीड़ अपनी ओर खींच रही है। खासकर, बदलती तस्वीर पुस्तक को लेकर लोगों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन


पौराणिक खेलों से करवाएगी रू-ब-रू
इस पुस्तक में शिक्षा को लेकर शिक्षकों के नवाचार लिखे गए हैं। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों की भी कहानियां भी शामिल हैं। इसके अलावा व्यक्ति विशेष पर भी कहानियां लिखी गई हैं। इस पुस्तक में उन खेलों के बारे में भी लिखा गया है, जो अब विलुप्त हो गए हैं। यह पुस्तक पौराणिक खेलों को एक बार फिर उत्थान का रास्ता दिखा रही है। राष्ट्रीय शिक्षक अवार्डी युद्धवीर टंडन ने बताया कि इस पुस्तक को एक माह से भी कम समय में तैयार किया गया है। शिक्षकों की एक संयुक्त टीम ने इस पर कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed