फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: bjp workers angry over working of jhandutta mla jr katwal

विधायक से खफा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, पूर्व मंत्री के बेटे के लिए मांगा टिकट

Mon, 26 Jul 2021 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

बैठक में कार्यकर्ताओं ने दोटूक कहा कि यदि उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो झंडूता की जनता अपने दम पर उन्हें विधानसभा में पहुंचाएगी।

विज्ञापन
Himachal News: bjp workers angry over working of jhandutta mla jr katwal
ग्राम पंचायत मलराओं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते राजकुमार कौंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी से खफा पार्टी कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई में उतर आए हैं। झंडूता के विधायक जेआर कटवाल के खिलाफ अनदेखी के चलते मोर्चा खोलने वाले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मलराओं में बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रिखीराम कौंडल के बेटे राजकुमार कौंडल को भाजपा टिकट देने की मांग दोहराई। 

विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने दोटूक कहा कि यदि उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो झंडूता की जनता अपने दम पर उन्हें विधानसभा में पहुंचाएगी। कहा गया कि जब-जब झंडूता चुनाव क्षेत्र में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है, उस समय पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की कार्यशैली से खफा भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित ढंग से बैठकें कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में मलराओं पंचायत में हुई बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में कहा गया कि पुराने कार्यकर्ता पिछले साढ़े तीन साल से अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। उन्हें बैठकों तक की जानकारी नहीं दी जाती है। आलम यह है कि भाजपा मंडल कार्यकारिणी में भी कांग्रेस से आए लोगों का दबदबा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed