{"_id":"6049027b8ebc3e8ccd2e291b","slug":"himachal-news-bjp-mla-bikram-singh-jaryal-car-challan-by-police-for-not-wearing-seat-belt-in-darlaghat-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भाजपा विधायक की गाड़ी का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भाजपा विधायक की गाड़ी का कटा चालान
Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, दाड़लाघाट (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, दाड़लाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
सार
- भाजपा विधायक बिक्रम सिंह जरियाल के चालक ने नहीं लगाई थी सीट बेल्ट
- गाड़ी का चालान करने पर नाराज हुए विधायक, डीजीपी को किया फोन
विज्ञापन
भाजपा विधायक बिक्रम सिंह जरियाल की गाड़ी का कटा चालान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाड़लाघाट पुलिस ने चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह जरियाल की गाड़ी का सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास दाड़लाघाट पुलिस की टीम हाईवे से गुजर रही गाड़ियों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान विधायक बिक्रम जरियाल की गाड़ी वहां से गुजरी। चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस के हेड कांस्टेबल ने उनकी गाड़ी को रोक कर बिना सीट बेल्ट का ई चालान काट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक गाड़ी पर विधानसभा का स्टीकर लगे होने के बावजूद गाड़ी का चालान करने पर नाराज हो गए और चालान की रसीद की मांग करने लगे। ट्रैफिक जाम न लगे इसलिए होमगार्ड के जवान ने सड़क में खड़ी विधायक की गाड़ी को थोड़ा साइड में लगाने को कहा तो विधायक उस पर भड़क गए और गाड़ी को हटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विधायक ने डीजीपी को फोन करके सारे मामले की जानकरी दी। वहीं, थोड़ी ही देर में डीएसपी दाड़लाघाट मौके पर पहुंच गए। विधायक को चालान की रसीद उपलब्ध करवाकर मामला शांत करवाया गया। लगभग 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा।
विज्ञापन