फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BJP meeting to be held in chandigarh cancelled

हिमाचल: हार पर समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में रखी भाजपा की बैठक रद्द

Mon, 15 Nov 2021 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 08:20 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हार पर समीक्षा की यह बैठक संभवतया 23 नवंबर के बाद होगी। बैठक के स्थान और समय पर पहले से संशय की स्थिति बनी हुई थी। बीच में कई कार्यक्रमों, उत्सवों और अन्य वजहों से इसे आगे टाला गया है। 

विज्ञापन
Himachal News: BJP meeting to be held in chandigarh cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हार पर समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में रखी हिमाचल प्रदेश भाजपा की बैठक रद्द हो गई है। बैठक से पहले मंडल अध्यक्षों और प्रत्याशियों से रिपोर्ट नहीं आई है। इस वजह से बैठक टाली गई है। अब यह 23 नवंबर के बाद होगी। एक धड़ा बैठक चंडीगढ़ में लेना चाह रहा है तो दूसरा शिमला में करवाना चाह रहा है। बैठक में मंत्रणा के बाद सरकार और संगठन के कई नेताओं का नपना तय माना जा रहा है, मगर उन पर अब कुछ देरी से कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


बैठक टलने से सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा की हार पर समीक्षा नहीं हो पाई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने विशेष रूप से भाग लेना था। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल आदि नेताओं ने भाग लेना था। एकाएक कई विषयों पर चर्चा के बाद इसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद में भाग लेना था। मंगलवार से उन्हें प्रदेश विधानसभा में हो रहे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और इसकी तैयारियों में भाग लेना है। ऐेसे कई कारणों से सीएम का इस बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम नहीं बन पाया है। भाजपा नेताओं का एक वर्ग चाह रहा है कि बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निवास स्थान ओकओवर में की जा सकती है या इसे राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ नेता भाजपा प्रभारियों की सहूलियत और अन्य कारणों से चंडीगढ़ में करवाने के हिमायती हैं। इसलिए बैठक के समय और स्थान पर अभी एक मत नहीं बना है। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हार पर समीक्षा की यह बैठक संभवतया 23 नवंबर के बाद होगी। बैठक के स्थान और समय पर पहले से संशय की स्थिति बनी हुई थी। बीच में कई कार्यक्रमों, उत्सवों और अन्य वजहों से इसे आगे टाला गया है।


व्यस्तता के कारण स्थगित करना पड़ा 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा की कोर कमेटी की यह बैठक नहीं थी। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए उन्हें बैठना था। कुछ और चीजें बीच में आ गई, जिससे यह बैठक स्थगित की गई है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठना था, मगर यह बैठक आगे स्थगित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed