{"_id":"5f0ff5218ebc3e638375aff3","slug":"himachal-news-bjp-leader-dead-body-recovered-from-tonns-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद बरामद हुआ नदी में डूबे भाजपा नेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद बरामद हुआ नदी में डूबे भाजपा नेता का शव
Thu, 16 Jul 2020 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौंस नदी में नहाते वक्त डूबे शिलाई भाजपा के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद हो गया है। वीरवार सुबह पांचवें दिन उत्तराखंड के इछाड़ी डैम में उनका शव मिला। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर छा गई है। पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित तमाम भाजपा नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते रविवार दोपहर नेगी अपने दोस्तों के साथ टौंस नदी में नहाने के लिए उतरे थे। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। नदी के पानी में बहने से वह लापता हो गए थे। पांच दिनों तक इलाके में उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह डैम के समीप शव बहता हुआ देखा गया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शिलाई थाना पुलिस के एसएचओ मस्त राम ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन