फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News BJP Fields District Council Candidates in Himachal See Full List

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

Tue, 05 May 2026 03:04 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 03:04 PM IST
सार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते। लेकिन फिर भी भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। देखें पूरी सूची...

विज्ञापन
Himachal News BJP Fields District Council Candidates in Himachal See Full List
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के तहत जिला परिषद चुनावों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की विस्तृत और संयुक्त सूची जारी की गई है। यह सूची प्रदेश चुनाव संयोजक विपिन सिंह परमार द्वारा मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और संगठनात्मक मंथन के बाद अंतिम रूप दी गई।
विज्ञापन


पार्टी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा का अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हालांकि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते। लेकिन फिर भी भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। वहीं, कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं देगी, बल्कि जो लड़ना चाहे लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा
जिला कांगड़ा में चड़ी से ओम शर्मा, मंत्रयां से बिंदु, खोली से विजय कुमार, हल्केकला से रिम्पल कुमार, दौलतपुर से देवी लाल, तियारा से सुनीता देवी, टांडा से विकास चौधरी, सुन्नी से मधु बाला, मरसल से तनुजा रानी, सोकनी दा कोट से सीमा कुमारी और झिकली इट्टी से सतीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुल्लू
जिला कुल्लू में वशिष्ठ से ठाकुर दास, जेठा से कमलेश कुमारी, लरांकेलो से अनिल राणा, बरशैणी से सुशील कुमार, धाउगी से तेजा सिंह ठाकुर, चायल से पिंकी देवी, ब्रौ से नीना जोशी, बदनागांव से योगिंदर कुमार, लरीरी से आशा ठाकुर, बालागढ़ से कुसुम लता दीपक, जरड़-भुट्टी कॉलोनी से प्रकाश चंद, मोहल से निशा ठाकुर, डूंगिया से राजकुमार ठाकुर और कटाराई से जिंदू ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

संगठनात्मक जिला नूरपुर
संगठनात्मक जिला नूरपुर में भडवार से अनूप राणा, मन्यूह गुरयाल से सुरजीत बिड्डू, भलेटा से अनुराधा पठानिया, बरंडा से अजय सिंह, भाली से ममता देवी, भरमाड़ (मैरा) से अनुराधा, जरोट से लक्ष्मण सिंह, फारिया से रविंद्र सिंह, मनोह सिहाल से वंदना कालिया, गुरियाल से मनोज शर्मा (कालू), रेहन-II से गुरनेश शर्मा (राजू), रियाली से सुरिंद्र कुमारी, डमटाल से आशा देवी, गंगथ से दीक्षा परमार, शेखपुर से अभिमन्यु कंवर और इन्दौरा से काली दास को प्रत्याशी घोषित किया गया है।



 

संगठनात्मक जिला महासू
संगठनात्मक जिला महासू में त्यावल-जुबरी से रेखा, झाकड़ी से ममता आजाद, नेरन से शिवराम, बगली से रानू खंड, सीमा रंटाड़ी से अमन नेगी, कवार से मंजीत ठाकुर, भलून से कल्पना मकरान, टिक्कर से अनुपम चौहान, सरस्वती नगर से श्वेता चौहान, बढ़ाल से प्रज्ज्वल बस्ता, कलबोग से नीना चौहान, चड़ोली से प्रदीप कुमार शर्मा, चंदेलोग-नेरवा से भूपिंदर सिसोदिया, गोरली मड़वग से अतुल शर्मा, घोड़ना से विकेश जिंटा, क्यार से कमलेश वर्मा, भुट्टी से गौरव धीमान और टियाली से नेहा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने बिलासपुर के 13 वार्डों में अपने समर्थित उम्मीदवार किए घोषित
जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जिले के 13 वार्डों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मंडल, जिला और प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा तथा वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। घंडालवी वार्ड से जमना देवी, गाहर से रक्षा कुमारी, कुठेड़ा से निशु देवी और ननावां से प्रोमिला चंदेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रोहल वार्ड से जरनैल सिंह और जेजवीं से बबीता देवी को उम्मीदवार बनाया है। जांगला (बैहना जट्टा) से अनूप महाजन, बामटा से सपना कुमारी, बरमाणा से अशोक शर्मा और नम्होल से वीना शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जुखाला वार्ड से लेखराम ठाकुर, स्वाहण से मान सिंह धीमान और कोटखास से तरसेम को पार्टी ने मैदान में उतारा है। बड़गांव वार्ड से अभी उम्मीदवार को नाम जारी नहीं हुआ है।

हमीरपुर के 19 वार्डों में जिला परिषद चुनाव को लेकर जारी की सूची 
जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने हमीरपुर जिले के 19 वार्डों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मंडल,जिला और प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा तथा वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा से तृप्ता देवी, पनोह से आशा ठाकुर, दरोगण पति कोट से मंजीत सिंह, ऊहल से मंगलेश ठाकुर, जंगलरोपा से सोनी कुमार, ताल से अजय चंदेल,चमनेड से रोहित शर्मा, बधाणी से रजनी देवी, धमरोल से अनीता शर्मा, जाहू से अजय शर्मा, महल से अंजना कुमारी,करेर से गुरदीप सिंह, बिझड़ी से विकास कुमार,झंझयाणी से रामेश्वर दत्त,दांदडू से रेणु बाला, लहड़ा से रंजना कुमारी,मालग (धनेटा) से काजल, अमलैहड़ से वीरेंद्र सिंह और सपड़ोह से नीलम चौधरी को दायित्व सौंपा गया है।



 

जिला चंबा
जिला चंबा में करियास से सुनीता कुमारी, भरमौर से लीला शर्मा, सनवाल से जसवंत सिंह, चांजू से देवकी देवी, करियां से राज सिंह ठाकुर, मोटला से तिलकराज, कथेड़ से दिव्य ज्योति वर्मा, बनेट से संदीप पनियाल, नैनी खड्ड से सतप्रकाश, व्याणा से नताशा जरयाल और किहार से सरिता को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 


जिला सोलन
जिला सोलन में दाड़ला से मीनाक्षी ठाकुर, सूरजपुर से रमेश ठाकुर, डुमेहर से आशा परिहार, वाकना से हरी चंद, धंगील से धर्म सिंह, डांगरी से शीला कुमारी, चेवा से सुमन लता, धर्मपुर से कृपाल चंद, टकसाल से पंकज शर्मा, दाड़वा से स्नेह लता, मंडाला से मान सिंह, खेड़ा से विमला देवी, रड़ियाली से इंदु ठाकुर, दमोटा से गुरप्रीत कौर चंदेल, लग से बाबू राम, बवासनी से अनीता देवी और बगलैहड़ से जतिन्द्र राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

जिला सिरमौर
जिला सिरमौर में नोहराधार से हंसराज, दानाघाटो से अंकिता ठाकुर, ददाहू से संतोष चौहान, रास्तसे सुनीता पोज्टा, शिलाई से इंद्र बाला, टिटियाणा से बलवीर पुंडीर, सतौन से रजनीश चौहान, भगानी से देवेंद्र कौर, भांटावाली से रोहित चौधरी, पातलियों से चरणजीत सिंह, धौलाकुआं से मलकीत सिंह चौधरी, बनकला से अंकिता शर्मा, त्रिलोकपुर से प्रामिला शर्मा, सराहां से बलदेव भंडारी, लाना भलटा से लेखराज, करगाणू से उमा और नेरी कोटली से सरोज बाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

संगठनात्मक जिला देहरा
जिला देहरा में बराकलां से अशोक कुमार, अधवानी से आरती राणा, कोपड़ा से नीलम कुमारी, ठाकुरद्वारा से सुरजीत, हरिपुर से सुभमा कुमारी, बदहल से अनिल कुमार, बणी से विनोद कुमार, प्रागपुर से केशव रतन, नंगल चौक से पूनम शर्मा और घाटी से शुभम को उम्मीदवार बनाया गया है।

जिला ऊना
जिला ऊना में मुबारिकपुर से पवन जीत सिंह, कुटेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से अर्जुन सिंह, सोहारी से योगराज जोगी, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से वीना देवी, टक्का से जसवीर बिड़टा, चताड़ा से अनु ठाकुर, बैहला अपर से अविनाश मनन, बाथू से रोजी, दुलैहड़ से हेम लता, हरोली से दिलबाग सिंह, पंजावर से इंदु बाला, अंबोटा से पवन कुमार, चलेट से आरती देवी और भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

जिला लाहौल-स्पीति
जिला लाहौल-स्पीति में उदयपुर से रूब देवी, त्रिलोकनाथ से भीम सेन, जाहलमां से संतोष, वारपा से रतन लाल भट्ट, कोलोंग से छेरिंग सम्फेल, सिस्सू से मंगल चंद, लोसर से थुकतन डोलमा और काजा से टिनले देवचन को प्रत्याशी बनाया गया है।

किन्नौर जिला
जिला किन्नौर में पूह से जम्बल दोरजे, मूंगरंग से दीपिका राठौर, रिब्बा से धन बाला, खवांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र सिंह, कल्पा से हकीम चंद, चगांव से लक्ष्मी देवी (बेबो), सुंगरा से नीलायुम और तरांडा से योगराज नेगी को उम्मीदवार बनाया गया है।
 

मंडी जिला
जिला मंडी में भगायाड़ से केहर सिंह चौहान, नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला, लांगणा से रजनी देवी, डलाह से चम्पा देवी, कुफरी से संतोष कुमारी, नगवाई से विद्या देवी, स्योग से धर्मपाल, सदयाणा से परसराम, कोटली से हेमलता, थाची से बोदी देवी, गोड़ा गागल से पंकज शर्मा, बैहल से संजय रावत और लोअर रिवालसर से रोशन लाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

संगठनात्मक जिला पालमपुर
संगठनात्मक जिला पालमपुर में गढ़ियाड़ा से जगत्सा देवी, लम्बागांव से सकोशा देवी, मझैड़ा से अनीता देवी, आलमपुर से रक्षा देवी, नगरी कल्यांड से रंजना भट्ट, नच्छीर बंडला से अर्जुन सिंह, अघेरी से बलवंत ठाकुर, कुंडेल से मीना अरनोट, तरेंहल से मोनू देवी, संसाल से जय गोपाल, बारी से अनुपमा चौधरी, अरला से तनु भारती, नोरा से सरिता राणा और सुलह से सुमन कटोच को उम्मीदवार बनाया गया है।

संगठनात्मक जिला सुंदरनगर
संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में सराहन से नोम लता, सांवीधार से कमल सिंह ठाकुर, चुराग से शकुंतला देवी, डेहर से रोशन लाल, सलापड़ से राज कुमार, खिलड़ा से अमर राम, बासा से पद्मा देवी, नौण से टीकम सिंह, महादेव से रमा चौहान, कोट (बल्ह) से प्रेम सिंह, कोट (गोपालपुर) से सुमिता शर्मा, भांबला से कल्पना शर्मा, सरी से शीना देवी, नवाही से श्याम लाल, टिहरा से वंदना गुलेरिया और सेहर से अंजना कुमारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed