{"_id":"5fe74a5e6c6ed21d63400584","slug":"himachal-news-bihar-tourist-swept-away-in-parvati-river-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के चोज में पैर फिसलने से पार्वती नदी में बहा पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के चोज में पैर फिसलने से पार्वती नदी में बहा पर्यटक
Sat, 26 Dec 2020 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पार्वती घाटी के चोज में शनिवार को पैर फिसलने से क्रिसमस मनाने आया बिहार का एक पर्यटक पार्वती नदी में बह गया। लापता पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस व रेस्क्यू टीम पर्यटक की तलाश में जुटी है। यह पर्यटक दो दोस्तों के साथ चोज के ही एक रेस्ट हाउस में रुका था। पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस पोस्ट मणिकर्ण को पार्वती नदी में एक पर्यटक के बहने की सूचना मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशांत शर्मा (30), पुत्र श्रीकृष्ण नंदन शर्मा, निवासी जगनपुरा, पटना, बिहार अपने दो दोस्तों के साथ पार्वती घाटी के चोज में क्रिसमस मनाने पहुंचा था। शुक्रवार रात को सभी एक गेस्ट हाउस में रुके। तीनों शनिवार को पार्वती नदी की तरफ चले गए। दो दोस्त एक पत्थर पर बैठे थे, जबकि प्रशांत एक अलग जगह पत्थर पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशांत का संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने के कारण वह पार्वती नदी में गिर गया। प्रशांत के दोस्तों ने गेस्ट हाउस वालों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा है। गौर रहे कि इससे पहले भी पार्वती नदी में कई पर्यटक डूब चुके हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। पर्यटक अपने दो दोस्तों के साथ चोज आया था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। लापता पर्यटक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन