फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: ayurveda kendra started in 37 cantt hospitals in India

सुविधा: देश के 37 कैंट अस्पतालों में एक मई से खुलेंगे आयुर्वेद केंद्र

Mon, 18 Apr 2022 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

देश भर में 62 कैंट हैं, जिनमें से पहले चरण में 37 कैंट अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
Himachal News: ayurveda kendra started in 37 cantt hospitals in India
जतोग कैंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर के 37 कैंट अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी इलाज किया जाएगा। इन अस्पतालों में एक मई से आयुर्वेद केंद्र खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय के बीच हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से कैंट क्षेत्रों में आयुर्वेद पद्धति से लोगों का उपचार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इस सुविधा को शुरू कराने के लिए एक टीम का गठन भी किया है। आयुष मंत्रालय अनुभवी चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की तैनाती कर रहा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देश भर में 62 कैंट हैं, जिनमें से पहले चरण में 37 कैंट अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी। आल इंडिया कैंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र खुराना, प्रदेश कैंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और सुबाथू कैंट के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा ने रक्षा मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के इन कैंट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
आगरा, इलाहाबाद (प्रयागराज), बरेली, देहरादून, मोह, पंचमरीट, शाहजहांपुर, जबलपुर, बंदामीबाग, बैरकपुर, अहमदाबाद, देहूंरोड, खड़की, फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू, सिकंदराबाद, कसोल, झांसी, बबिना, रुड़की, कैमटी, रानीखेत, लेडसडाउन, रामगढ़, मथुरा, बैलगाम, वैलिगटन और अमृतसर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed