{"_id":"5f8c5ad36b0def5c7759b971","slug":"himachal-news-attack-on-police-team-uniform-torn-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़कर खाई में फेंके, पिता-मां और पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़कर खाई में फेंके, पिता-मां और पुत्र गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2020 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Oct 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-मां और पुत्र ने दो पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस कर्मियों को 25 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। इसमें दोनों पुलिस कर्मचारियों के सिर और बाजू में चोटें आई हैं। घटना झंडूता पुलिस थाना के मुकडाना गांव की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मुकडाना गांव की फूलां देवी की रास्ता रोकने की एसडीएम झंडूता को दी शिकायत के आधार पर गए थे। मौके पर दूसरे पक्ष के बांकू राम, उसकी पत्नी रीता देवी और बेटा सुनील कुमार उग्र हो गए और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो स्थिति बेकाबू हो गई। तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले जा रहे थे कि सुनील कुमार पुलिस से उलझ पड़ा और हेड कांस्टेबल विजय को ढांक की तरफ धक्का मारा। इतने में एएसआई राजेश कुमार उसे बचाने की कोशिश करने लगे तो सुनील कुमार ने उन्हें भी धक्का दे दिया। दोनों ढांक के नीचे गिर गए।
विज्ञापन
इससे सिर और बाजू में चोटें आई हैं। पुलिस ने सुनील कुमार को काबू किया तो बांकू राम भी उलझ पड़ा और एक पुलिस कर्मचारी को गले से पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस उपमंडल अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस पर किए हमले का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।