{"_id":"61b1fe997057cc4a71057be4","slug":"himachal-news-atal-tunnel-rohtang-open-after-four-days-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुली अटल टनल: नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों की बढ़ी चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुली अटल टनल: नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों की बढ़ी चहलकदमी
Thu, 09 Dec 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:33 PM IST
सार
काफी संख्या में पर्यटक वाहन नार्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे। पर्यटकों ने जिपलाइन का भी आनंद लिया। अपने सैर सपाटे को यादगार बनाते हुए पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में फोटोग्राफी के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
लाहौल पहुंचे सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल टनल रोहतांग चार दिन बाद सैलानियों की आवाजाही के लिए गुरुवार को खुल गई। नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिली। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की और एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि गुरुवार को काफी संख्या में पर्यटक वाहन नार्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे और बर्फ का आनंद लिया। वहीं पर्यटकों ने जिपलाइन का भी आनंद लिया। अपने सैर सपाटे को यादगार बनाते हुए पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में फोटोग्राफी के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
बीते दिनों की बर्फबारी के चलते अटल टनल से केवल एक दिन ही पर्यटकों को नॉर्थ पोर्टल की ओर छोड़ा गया था, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और भारी-भीड़ के चलते साउथ और नॉर्थ पोर्टल पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। लिहाजा तीन दिनों तक केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही अनुमति दी गई थी। अब बीते कुछ दिन से मौसम का मिजाज ठीक चल रहा है और सड़क की स्थिति भी सुधरी है। अब ऐसे में मनाली प्रशासन ने आम वाहनों को भी टनल में प्रवेश करने की इजाजत दी है।
विज्ञापन