{"_id":"617b9c4591c7c81d071bd8a3","slug":"himachal-news-akhrot-400-rupee-price-per-1kg-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: अनाज मंडी में अखरोट की दस्तक, थोक 190, रिटेल में 400 रुपये किलो दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: अनाज मंडी में अखरोट की दस्तक, थोक 190, रिटेल में 400 रुपये किलो दाम
Fri, 29 Oct 2021 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:02 PM IST
सार
बढ़िया क्वालिटी के अखरोट को 220 से 250 रुपये प्रति किलो तक रेट मिल रहे हैं। इससे किसान भी खुश हैं। रिटेल में यही अखरोट 400 से 450 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
अखरोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवाली से पहले राजधानी शिमला की अनाज मंडी में अखरोट और अनारदाना की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। बाकी ड्राई फ्रूट्स के दाम को देखते हुए बढ़िया क्वालिटी के अखरोट को भी इस बार अच्छे रेट मिल रहे हैं। हालांकि, अभी बढ़िया क्वालिटी का अखरोट कम आ रहा है। अनाज मंडी के कारोबारियों की मानें तो बढ़िया क्वालिटी के अखरोट को 220 से 250 रुपये प्रति किलो तक रेट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे किसान भी खुश हैं। रिटेल में यही अखरोट 400 से 450 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अनाज मंडी में स्थानीय गांवों से मीडियम क्वालिटी का अखरोट भी काफी मात्रा में आ रहा है। इसके थोक रेट 120 से 190 रुपये प्रति किलो है। स्थानीय अखरोट के अलावा कश्मीरी अखरोट भी अनाज मंडी में पहुंच रहा है। हालांकि, बढ़िया क्वालिटी वाला कश्मीरी अखरोट अभी मंडी में नहीं आ रहा है, लेकिन छोटा अखरोट आ रहा है।
विज्ञापन
इसके रेट 80 से 140 रुपये प्रति किलो है। कारोबारियों के अनुसार बड़ा कागजी कश्मीरी अखरोट शिमला की मंडी में कम ही आता है। यहां ज्यादातर सोलन, सिरमौर, कुल्लू, और जिला शिमला के ग्रामीण इलाकों का अखरोट पहुंचता है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार अखरोट की क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है। यदि क्वालिटी बेहतर हो तो दूसरे ड्राई फ्रूट्स की तरह अखरोट को भी अच्छे रेट मिलना तय है।
विज्ञापन
अनारदाना के रेट 400 रुपये किलो
शहर की अनाज मंडी में अनारदाना की सप्लाई भी आ रही है। अनारदाना के रेट इस बार 300 से 400 रुपये प्रति किलो है। कारोबारियों के अनुसार इस बार भी अनारदाना के रेट लगभग बीते साल के बराबर ही है। अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से अखरोट और अनारदाना की सप्लाई बढ़ी है।