फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Age fixed for admission to first class from nursery September 30 cut off date

हिमाचल प्रदेश: नर्सरी से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र तय, 30 सितंबर कट ऑफ तारीख; अधिसूचना जारी

Thu, 15 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 Jan 2026 06:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक बच्चों के दाखिले को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को नई अधिसूचना जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Age fixed for admission to first class from nursery September 30 cut off date
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक बच्चों के दाखिले को लेकर आयु मानदंड को स्पष्ट कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों और शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई एक्ट) में राज्य सरकार ने प्रवेश से संबंधित पहले जारी निर्देशों में संशोधन करते हुए बुधवार को नई अधिसूचना जारी की है। अब शैक्षणिक सत्र के लिए 30 सितंबर को आयु की गणना की कट ऑफ तिथि माना जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से निदेशक स्कूल शिक्षा को जारी पत्र में कहा गया है कि 17 दिसंबर 2024 को जारी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य भर के सरकारी और निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता लाना है। उन्होंने बताया कि बालवाटिका एक (नर्सरी) में बच्चे की आयु 30 सितंबर तक कम से कम 3 वर्ष पूरी होनी चाहिए। बालवाटिका दो (एलकेजी) में 30 सितंबर तक 4 वर्ष आयु पूरी होना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


बालवाटिका तीन (यूकेजी) में 30 सितंबर तक 5 वर्ष आयु पूरी होनी चाहिए। पहली कक्षा में 30 सितंबर तक बच्चे की आयु 6 वर्ष पूर्ण होना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अभिभावकों को बच्चों के दाखिले को लेकर होने वाली असमंजस की स्थिति से राहत मिलेगी। अब सभी स्कूलों में एक समान नियम लागू होंगे, जिससे समय से पहले या देर से दाखिले को लेकर उठने वाले विवादों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने निदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों तक संशोधित दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। आगामी शैक्षणिक सत्र से इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed