{"_id":"5fb4d13c4c36f647ec075a0a","slug":"himachal-news-advocates-on-pen-down-strike-in-kullu-himachal-demands-for-transfer-of-sp-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेन डाउन हड़ताल करेंगे कुल्लू के अधिवक्ता, एसपी को बदलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेन डाउन हड़ताल करेंगे कुल्लू के अधिवक्ता, एसपी को बदलने की उठाई मांग
Wed, 18 Nov 2020 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले महिला थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में हुई वकील की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्मा गया है। कुल्लू बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने बुधवार को एसपी कुल्लू के खिलाफ मोर्चा खोला। ढालपुर में एक रैली निकालकर एसपी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसपी कुल्लू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
वकीलों ने पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनका तत्काल तबादला करने की मांग की। इसके साथ ही वकीलों ने कहा कि उनके वकील के खिलाफ बनाए गए झूठे केस को वापस नहीं लिया तो वे पेन डाउन हड़ताल करेंगे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के आज तक के इतिहास में यह पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस एक्ट 118 के तहत व्यक्ति को बिना खाना खाए निजी तौर पर प्रताड़ित किया गया। हालांकि इसमें पर्सनल बॉन्ड पर ही छोड़ा जाता है। जमानत के बाद भी उनके अधिवक्ता पर कई धाराएं लगाई गईं। बार एसोसिएशन अपना आंदोलन तब तक जारी रखेगी, जब तक झूठी शिकायत वापस नहीं लेती और एसपी कुल्लू माफी नहीं मांगते।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने एसोसिएशन के वकील के साथ ऐसा व्यवहार किया, जैसे उन्होंने किसी आतंकवादी को पकड़ा हो। एसपी की दबंगई ने देवभूमि को यूपी, बिहार बना दिया है। पुलिस कह रही है कि उनके पास वीडियो है। अगर वीडियो है तो जनता को दिखाओ। इस दौरान गोपाल शर्मा, भूपेंद्र कोटिया आदि मौजूद रहे।