फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Advanced landing ground near China border for Indian Army

लाहौल-स्पीति में बनेंगे एडवांस लैंडिंग ग्राउंड, चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे भारतीय जवान

Fri, 06 Nov 2020 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Advanced landing ground near China border for Indian Army
एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) - फोटो : अमर उजाला

चीन के साथ लगातार बढ़ती तनातनी और हिमाचल से लगती 240 किलोमीटर लंबी सीमा पर चीनी सेना की गतिविधियों को देखते हुए अब लाहौल-स्पीति जिले में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तैयार होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए हिमाचल सरकार से जमीन तलाशने को कहा है। जमीन चिह्नित होने के बाद रक्षा मंत्रालय उनका सर्वे कर उपयुक्त स्थानों पर लैंडिंग ग्राउंड तैयार करेगा। बताया जा रहा है कि जहां सामान्य समय में नागरिक उड्डयन, वहीं युद्ध जैसे हालात में सेना इसका उपयोग कर सकेगी।

विज्ञापन


डीजीपी संजय कुंडू ने पुष्टि करते हुए बताया कि रक्षा मंत्रालय ने स्पीति में इसके लिए हिमाचल को जमीन तलाशने को कहा है। दरअसल, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की करीब 240 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा चीन के साथ लगती है। लद्दाख के गलवां में चीन के साथ हुई भारतीय सेना की भिड़ंत के बाद चीन की एयरफोर्स ने लाहौल-स्पीति के समदो में आठ किलोमीटर अंदर तक उड़ान भरने का दुस्साहस किया था। इस घटना के बाद हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए डीजीपी संजय कुंडू को पुलिस अधिकारियों की एक टीम भेजने को कहा था।
विज्ञापन


छह आईपीएस अधिकारियों की टीम सीमा से सटे अलग-अलग इलाकों में भेजी गई, जिन्होंने स्थानीय लोगों, खुफिया एजेंसियों और जिला प्रशासन से फीडबैक लेकर एक प्रस्तुति राज्यपाल को राजभवन में दी। इसी में बताया गया कि एडवांस पोस्ट के इलाकों में किसी आपात स्थिति में सेना के उतरने के लिए व्यवस्था तक नहीं थी और स्थानीय लोग भी इससे चिंतित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्तुति के बाद राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दो पत्र लिखकर इस सीमांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मूलभूत ढांचा निर्माण की सिफारिश समेत 12 विभिन्न बिंदुओं पर काम करने की बात की थी। रक्षा मंत्री ने उनकी सिफारिशों को मानते हुए इन क्षेत्रों में सड़क, मोबाइल नेटवर्क व सेना की नफरी बढ़ाने जैसे निर्देश दिए हैं।

कुंडू ने बताया कि हाल ही में केंद्र ने एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने को कहा है। जमीन मिलने के बाद सेना के लिए हैलीपैड तैयार किए जा सकेंगे, जिससे इलाके की सुरक्षा मजबूत होगी।  

ये दिए थे सुझाव
पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि रोजगार के अवसर न मिलने से युवा देश के अन्य राज्यों में जा रहे हैं और सीमांत क्षेत्रों में सिर्फ बुजुर्ग आबादी रह गई है। इसके अलावा मोबाइल कनेक्टिविटी न होने, रोड नेटवर्क की खराब हालत, स्थानीय वनस्पतियों को प्रमुखता की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed