{"_id":"62a0d6e4cd095302836cd517","slug":"himachal-news-accident-in-sirmour-two-killed-in-accident-car-and-tempo-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Sirmour: कार और टेंपो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sirmour: कार और टेंपो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत
Wed, 08 Jun 2022 10:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:37 PM IST
सार
सिरमौर जिले में कार और टेंपो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांवटा साहिब-नाहन एनएच 07 पर कार और टेंपो की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे पांवटा अस्पताल से उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार देर रात देहरादून-नाहन एनएच पर सैनवाला के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दयाल सिंह पुत्र भगत राम निवासी गिरिनगर तहसील पांवटा साहिब (एचपी-52टी-1913) कार में नाहन से धौलाकुआं की तरफ आ रहा था। कार की टक्कर पांवटा साहिब से नाहन की तरफ जा रहे (एचआर-58सी-7987) टैंपो से हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि टेंपो के अगले हिस्से की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक दयाल सिंह और टेंपो चालक इकरान पुत्र गफूर निवासी रतौली पीओ सढौरा, तहसील बिलासपुर, हरियाणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
टेंपो में सवार सादिक पुत्र यासीन निवासी रतौली पीओ सढौरा, तहसील बिलासपुर, हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। डॉ. स्पर्श सैनी ने घायल सादिक की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया है।
माजरा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि एनएच- 07 पर सैनवाला के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।