फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : 94 percent of women in Himachal Pradesh take decisions related to homes

हिमाचल में 94 फीसदी महिलाएं लेती हैं घरों से जुड़े फैसले

Sun, 20 Dec 2020 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Dec 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : 94 percent of women in Himachal Pradesh take decisions related to homes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की 94 फीसदी महिलाएं घरों में खरीद-फरोख्त से जुड़े फैसले खुद लेती हैं। केंद्र सरकार से जारी नेशनल फैैमिली हेल्थ सर्वे 2019-20 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वर्ष 2015-16 के मुकाबले इन आंकड़ों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। परिजनों-रिश्तेदारों के पास जाने और अपनी स्वास्थ्य देखभाल संबंधी फैसले लेने को भी महिलाएं स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से बीते दिनों 15 से 49 वर्ष की महिलाओं पर किए गए सर्वे को लेकर जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 93.8 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 93.9 फीसदी शादीशुदा महिलाएं घर में खरीदे जाने वाले सामान की खरीद के लिए स्वयं फैसले लेती हैं। परिजनों या रिश्तेदारों के घरों में जाने को लेकर भी महिलाएं अपने फैसले में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 के दौरान यह आंकड़ा 90.8 फीसदी था। 83 फीसदी महिलाओं के पास अपने बैंक खाते हैं और इन खातों में वह स्वयं ट्रांजेक्शन करती हैं। पांच साल पहले 69 फीसदी महिलाएं अपने बैंक खातों में खुद ट्रांजेक्शन करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 79 फीसदी महिलाओं के पास मोबाइल फोन भी हैं। वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 74 फीसदी था। सर्वे के मुताबिक 36.2 फीसदी महिलाओं को एचआईवी, एड्स के बारे में जानकारी है। पांच साल पहले 30.9 फीसदी महिलाओं को ही इस बारे में जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed