{"_id":"5f9eca51136f6613de0f030b","slug":"himachal-news-47-percent-candidates-appeared-for-tehsil-welfare-officer-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 फीसदी अभ्यर्थियों ने तहसील कल्याण अधिकारी की परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 फीसदी अभ्यर्थियों ने तहसील कल्याण अधिकारी की परीक्षा दी
Mon, 02 Nov 2020 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
PIC
- फोटो : अमर उजाला
तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए रविवार को 47.53 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। आवेदन करने वाले कुल 30,442 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 14,470 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। राज्य लोकसेवा आयोग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के दस जिलों में स्थित तीस उपमंडलों में बनाए गए 154 केंद्रों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील कल्याण अधिकारी के पद भरने के लिए लोकसेवा आयोग भर्ती ने परीक्षा ली।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा सभी दस जिलों में परीक्षा ली गई। इसके लिए प्रदेश भर में 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शिमला में 42, सोलन में 11, मंडी में 30, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 8, सिरमौर में 5, बिलासपुर में 5, कुल्लू में 4, चंबा में 4 और ऊना में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तहसील कल्याण अधिकारी के कुल पांच पदों में से तीन पद सामान्य श्रेणी और एक-एक पद ओबीसी व एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए 14 फरवरी 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से तय किए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन