फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 15 injured as bus with women and children rams house in lambagaon kangra

कांगड़ा: अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई स्कूल बस, 15 घायल

Wed, 14 Apr 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Apr 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 15 injured as bus with women and children rams house in lambagaon kangra
घर की दीवार से जा टकराई बस। - फोटो : अमर उजाला

रली प्रवाहित करने जा रहे लोगों से भरी स्कूल बस लंबागांव के पास अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार दगोह गांव की महिलाएं और बच्चे बुधवार को निजी स्कूल की बस में लंबागांव कुंजेश्वर में ब्यास नदी में रली (पार्वती) को प्रवाहित करने जा रहे थे। बस अभी लंबागांव स्कूल से आगे ही गई थी कि एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और एक घर की दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की चीखो पुकार सुनकर कर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया गया। दगोह के पंचायत प्रधान राजीव राणा, एसडीएम जयसिंहपुर और जिला पार्षद संजीव भी जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन


एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, थाना प्रभारी लंबागांव अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
घायलों मे निशा देवी पत्नी विनोद कुमार, निशा देवी पत्नी बलवीर, अनीता देवी, मुस्कान राणा, पलक राणा,  रेशमा देवी, दया देवी, गौरव राणा, वीना देवी, सरिता, संजना, सुषमा देवी, सुनीता देवी निवासी दगोह, सुशीला देवी, विकेश ठाकुर, निवासी गांव तरपाल सुजानपुर घायल हुए है। वही ंगंभीर रूप से घायल गौरव और वीना देवी को पालमपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed