फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 12191 monthly honorarium to pujari maulvi granthi and padari in himachal pradesh

Himachal Pradesh: पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी को भी मिलेगा 12,191 रुपये मासिक मानदेय

Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
सार

धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी पुजारी, पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी के समान मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal News: 12191 monthly honorarium to pujari maulvi granthi and padari in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए भी न्यूनतम मासिक मानदेय तय किया गया है। पंजीकृत मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और चर्चों में जहां इन्हें भोजन, चाय और आवास की सुविधा नहीं मिल रही है, वहां इन्हें 12,191 रुपये मासिक और जहां सुविधाएं मिल रही हैं, वहां इन्हें 11,205 रुपये मानदेय मिलेगा। दोनों ही मामलों में न्यूनतम दिहाड़ी 406.36 और 373.51 रुपये तय की गई। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम आरडी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। श्रम विभाग की इस अधिसूचना के अनुसार उक्त धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


इन्हें भी पुजारी, पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी के समान मानदेय मिलेगा। वहीं, उच्च कुशल श्रमिकों में पर्यवेक्षक, अधीक्षक, रागी, बजंतरी, भजन गायक, स्टेनोग्राफर और अकाउंटेंट को शामिल किया गया है। इन्हें सुविधा वाले संस्थानों में 391.38 रुपये की दिहाड़ी के साथ मासिक 11,741 रुपये और बगैर सुविधा वाले संस्थानों में 422.85 रुपये की दिहाड़ी के साथ 12,686 रुपये का मेहनताना मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकुशल कामगारों में चपाती बनाने वाले, स्वीपर, रूम ब्वाय, कनिष्ठ अतिथि सहायक, मंदिर सहायक, भोग कक्ष सहायक, सभागार सहायक, सेवादार, सुरक्षा गार्ड, माली, सहायक स्टोर कीपर, सहायक स्टोर मुंशी और शिकायत सहायक को सुविधाएं न मिलने वाले धार्मिक स्थल में 11,098 और सुविधा वाली जगह 10,174 रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा। अकुशल कामगारों में चपरासी, मसालची, कार्यालय सहायक और बेलदार को 350 रुपये की दिहाड़ी के हिसाब से न्यूनतम 10,500 रुपये का मासिक मानदेय देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed