{"_id":"5ffc2c938ebc3e33b7172ada","slug":"himachal-news-108-ambulance-five-emergency-medical-technicians-terminated-from-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस के पांच ईएमटी की नौकरी से छुट्टी, वेतन पर चल रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस के पांच ईएमटी की नौकरी से छुट्टी, वेतन पर चल रहा विवाद
Mon, 11 Jan 2021 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 एंबुलेंस के पांच ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन) को जीवीके कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। एंबुलेंस यूनियन और कंपनी के बीच मासिक वेतन पर चल रहा विवाद बढ़ता चला जा रहा है। सोलन, सिरमौर, शिमला और हमीरपुर के पांच ईएमटी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मासिक वेतन को लेकर 8 नवंबर से शुरू हुई पेन डाउन स्ट्राइक के चलते पांच ईएमटी को निकाला गया है।
विज्ञापन
सोलन से एक ईएमटी को बर्खास्तगी पत्र देकर निकाला गया है, जबकि एक महिला ईएमटी को दिसंबर माह की 28 तारीख से छुट्टी दे दी गई है। सभी ईएमटी ने कंपनी पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोरोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहे प्रदेश सरकार के कोरोना योद्धाओं को बर्खास्त करने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
सोलन से ईएमटी शंशुधीन ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर माह का वेतन दिए बिना निकाल दिया है। मासिक वेतन पर कंपनी के साथ पेनडाउन को भी काफी समय पहले खत्म कर दिया है। जिसके बाद कंपनी ने अपना बदला लेने के लिए उनके साथ चार अन्य ईएमटी को टर्मिनेट कर दिया है। कंपनी ने हमेशा से एंबुलेंस कर्मचारियों का शोषण किया है। उधर, एंबुलेंस यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि जीवीके कंपनी ने चार जिलों के पांच ईएमटी को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ सभी ईएमटी सोमवार को उच्च न्यायालय भी चले गए हैं। उधर, जीवीके प्रभारी रजनीश पॉल ने कहा कि ईएमटी को दुर्व्यवहार के चलते टर्मिनेट किया गया है। एक महिला ईएमटी को 28 तारीख से छुट्टी दे दी गई है। महिला ईएमटी की कोविड केस वाहन में ड्यूटी थी, लेकिन महिला काम के प्रति बहानेबाजी लगा रही थी।