{"_id":"5fb1258338158619302b5360","slug":"himachal-news-108-ambulance-and-102-ambulance-employees-on-leave-public-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एंबुलेंस कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, शिमला में लगाया एस्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एंबुलेंस कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, शिमला में लगाया एस्मा
Mon, 16 Nov 2020 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। प्रदेश भर में शनिवार रात से 108 एंबुलेंस के 1100 और 102 एंबुलेंस के 150 कर्मचारियों के एक साथ अवकाश पर जाने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एंबुलेंस को पार्किंग में खड़ा कर ये कर्मचारी चाबियां भी साथ ले गए हैं, जिससे गृह रक्षकों की मदद से भी इन्हें चलाया नहीं जा सकता। ये कर्मचारी दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी को हटाने और वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से शिमला के उपायुक्त ने एस्मा लगा दिया गया है। 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी की ओर से उच्च पद पर बैठाया गया अफसर दुर्व्यवहार करता है। कम वेतन पर भी कंपनी के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। जब तक अधिकारी को हटाया नहीं जाता, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन सोलन के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहे कर्मचारियों को कोई भी राहत नहीं दी गई है। कोरोना संक्रमित कर्मियों को कंपनी ने कोई वेतन तक नहीं दिया है। यदि कभी अवकाश की बात करें तो वेतन में कटौती की जाती है। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसके बाद कंपनी ने पूरा वेतन नहीं दिया है।
विज्ञापन
पूरा वर्ष महामारी के बीच बीत चुका है। आज सभी कर्मचारियों के परिवारों पर आर्थिक आजीविका का खतरा मंडरा रहा है। जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक सभी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। सीएमओ सोलन राजन उप्पल ने कहा कि कर्मचारियों ने एक मांग पत्र सौंपा है, जिसको लेकर उपायुक्त से बातचीत की गई है। जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।