फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 1050 job vacancy in private company

1050 पदों पर आठवीं से एमए पास के लिए नौकरी का अवसर

Wed, 14 Oct 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बलद्वाड़ा (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 1050 job vacancy in private company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की निजी कंपनी ने रोजगार के द्वार खोले हैं। प्रदेश मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों को भरने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। कंपनी विभिन्न श्रैणियों में 1050 पदों को भरेगी। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा, फोन नंबर के साथ प्रदेश मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, सुंदरनगर के पते पर भेज सकते हैं। आवेदक 21 अक्तूबर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक अविनाश शर्मा और चीफ सेक्रेटरी विनोद कुमार ने बताया कि कंपनी में सिविल सिक्योरिटी गार्ड, एक्स सर्विसमैन सुपरवाइजर, एक्स सर्विसमैन कर्नल रैंक, हवलदार रैंक, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, स्टाफ नर्स जीएनएल, एएनएम, चौकीदार कम हेल्पर, जनरल वर्कर, हेल्पर, सिक्योरिटी ऑफिसर, सिविल गनमैन, टूल एंड डाई मेकर, आईटीआई ऑल ट्रेड, टाइम कीपर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर ऑपरेशन, रिक्रूटमेंट ऑफिसर, जनरल वर्कर हेल्पर, फ्लाइंग आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, शाखा प्रबंधक, फीमेल कैशियर के पद नियमित आधार पर भरे जाने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 1050 पदों पर यह भर्ती की जानी है। आयु सीमा 18 से 45 साल रहेगी। पदों के लिए आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर, बीटेक पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। सामान्य ज्ञान की परीक्षा के बाद साक्षात्कार के माध्यम से चयन होगा। मासिक वेतन 12500 से 29400 तक रहेगा। रहने, खाने की सुविधा कंपनी देगी। वर्दी के अलावा अवकाश, प्रोमोशन, इंश्योरेंस, ओवरटाइम की सुविधा भी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। ड्यूटी का समय आठ घंटे रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बतैल आईटीआई में 19 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बतैल में 19 अक्तूबर को कैैंपस इंटरव्यू होंगे। लुधियाना स्थित न्यू ईरा मशीन प्राईवेट लिमिटेड साक्षात्कार लेगी। आईटीआई पास आउट को इसमें मौका मिलेगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी ईएल भरमौरिया ने बताया कि कंपनी फीटर, टर्नर, वेल्डर व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मौका देगी। चयन पर 8300 रुपये (इन हैंड), 9557 रुपये मूल वेतन कुल (सीटीसी) और 12400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed