फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Negligence in Apprehending 'Chitta' Smuggler; Four Police Personnel Suspended

हिमाचल: चिट्टा तस्कर को पकड़ने में बरती लापरवाही, चार पुलिस कर्मचारी निलंबित

Fri, 03 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

पुलिस टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए जाबली के समीप तैनात थी, लेकिन परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Himachal: Negligence in Apprehending 'Chitta' Smuggler; Four Police Personnel Suspended
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिट्टे के मामले में आरोपी को पकड़ने में लापरवाही बरतने पर एसपी ने परवाणू पुलिस थाना के चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें तीन सब इंस्पेक्टर चारों लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश (एसआई) और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए जाबली के समीप तैनात थी, लेकिन परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान सतर्कता न बरतने के चलते आरोपी भागने में सफल रहा। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सोलन के एसपी टी एसडी वर्मा ने एसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी ने चारों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed