{"_id":"5be837b2bdec226957070ac6","slug":"himachal-muslims-will-gave-support-for-ram-temple-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए हिमाचल के मुस्लिमों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए हिमाचल के मुस्लिमों ने भरी हुंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए देवभूमि हिमाचल के मुस्लिम समुदाय ने हुंकार भरी है। कहा है कि देश की एकता-अखंडता के लिए शीघ्र मंदिर निर्माण होना चाहिए। 16 दिसंबर को सूबे से 50 मुस्लिमों का एक जत्था अयोध्या भी जाएगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर वहां श्रमदान करेंगे और अन्य मुस्लिमों से भी मंदिर निर्माण के लिए समर्थन मांगेंगे। ये सभी राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तहत अयोध्या जाएंगे। मंच के प्रदेश सह संयोजक मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि कि अयोध्या के लोगों को वहां राम मंदिर निर्माण पर आपत्ति नहीं है तो और लोगों को क्यों एतराज है।
विज्ञापन
मंदिर व मस्जिद निर्माण को लेकर इस कदर राजनीति हो रही है कि देश की साख दुनिया भर में खराब हो रही है। लाली का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों को बैठकर सुलझाना चाहिए ताकि कोई तीसरा इस पर राजनीति न कर सके।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह सांप्रदायिक सद्भावना की भी मिसाल प्रस्तुत करना चाहते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह एक उदाहरण हो। जब सभी एक ही देश में रहते हैं तो मंदिर व मस्जिद के लिए भारत में ही रहकर लड़ना सही नहीं है।