{"_id":"600c328d8ebc3e30b80b36bc","slug":"himachal-moves-ahead-with-everyone-s-cooperation-in-half-a-century-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी सदी में सबके सहयोग से आगे बढ़ा हिमाचल: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी सदी में सबके सहयोग से आगे बढ़ा हिमाचल: जयराम
Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पिछली आधी सदी में सबके सहयोग से आगे बढ़ा है। हिमाचल ने विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की की है। उन्होंने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम लेकर कहा कि हिमाचल के विकास में सभी सरकारों का योगदान रहा है। हालांकि उन्होंने प्रदेश में संसाधनों को विकसित नहीं करने पर भी चिंता जताई और कहा कि इस दिशा में सरकार प्रयासरत है कि विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की आमदनी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को होलीडे होम में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने हिमाचल के अस्तित्व में आने, इसे पूर्ण राज्यत्व मिलने से लेकर अब तक हुए विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल लगातार आगे बढ़ा है और विभिन्न क्षेत्रों में इसने अभूतपूर्व तरक्की की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ी है। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य और अन्य संस्थान खुले हैं। राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
साल भर होंगे 51 कार्यक्रम
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर साल भर कुल 51 कार्यक्रम होंगे। इनकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें तब और अब की हिमाचल की विभिन्न क्षेत्रों की दिशा और दशा पर मंथन होगा।
विज्ञापन
शाह और नड्डा करेंगे संबोधित
स्वर्ण जयंती का मुख्य कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान पर होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एक वृत्त चित्र दिखाया जाएगा। कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण होगा।
कांग्रेस सरकारों के खिलाफ कोई बात नहीं की
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्षी कांग्रेस के लिए नरम मुद्रा में नजर आए। आमतौर पर हिमाचल पर बेतहाशा कर्ज डालने के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों को कोसने वाले सीएम जयराम ठाकुर इस बार खामोश दिखे। जब उनसे पूछा गया कि अगर हिमाचल ने तरक्की की है तो इसमें क्या कांग्रेस सरकारों की भी भूमिका रही? इस पर सीएम ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि सरकारों की रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैलेंडर का विमोचन किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के नववर्ष के कैलेंडर और टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।