फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Monsoon Season: Disaster helpline to remain active 24/7; help available with a single call.

हिमाचल मानसून सीजन: 24 घंटे सक्रिय रहेंगी आपदा हेल्पलाइन, एक कॉल पर मिलेगी मदद, दिशा-निर्देश जारी

Mon, 06 Jul 2026 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 07:26 PM IST
सार

प्राधिकरण ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम और आपदा संबंधी जानकारी देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। दिशा-निर्देश में मोबाइल फोन में ऑफलाइन नक्शा डाउनलोड रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Himachal Monsoon Season: Disaster helpline to remain active 24/7; help available with a single call.
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण। - फोटो : एचपीएसडीएमए

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने मानसून सीजन के लिए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के लोगों और पर्यटकों को अब चौबीस घंटे सहायता उपलब्ध होगी। राज्य आपदा सहायता नंबर 1070 और जिला आपदा सहायता नंबर 1077 सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। किसी भी आपदा, सड़क अवरोध, भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति में इन सहायता नंबरों पर तत्काल सहायता मिलेगी। प्राधिकरण ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम और आपदा संबंधी जानकारी देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। दिशा-निर्देश में मोबाइल फोन में ऑफलाइन नक्शा डाउनलोड रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एचपीएसडीएमए ने लोगों को दी ये सलाह

सड़कों की ताजा स्थिति की जानकारी स्थानीय लोगों या प्रशासन से लेने की सलाह भी दी गई है। वाहन में प्राथमिक उपचार किट, पर्याप्त पीने का पानी और आपातकालीन वाहन किट रखने को कहा गया है। यह किसी भी आकस्मिक स्थिति का सुरक्षित तरीके से सामना करने में मदद करेगा। लोगों से अपने क्षेत्र में संभावित जोखिमों की पहले से पहचान करने का आग्रह किया गया है। अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन, बादल फटने, भूकंप, आग और औद्योगिक दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह है। एचपीएसडीएमए के अनुसार समय पर सतर्कता, सही सूचना और पूर्व तैयारी ही आपदाओं से बचाव का प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से सहायता सेवाओं को पूरे मानसून मौसम में चौबीसों घंटे सक्रिय रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

दिशा-निर्देश में संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पहले से निकासी और राहत की योजना तैयार रखने को कहा गया है। आपदा की स्थिति में इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

यहां करें संपर्क

प्राधिकरण ने आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सहायता नंबर पर संपर्क करने को कहा है। राज्य आपदा सहायता नंबर 1070 या संबंधित जिला आपदा सहायता नंबर 1077 पर कॉल करें। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है। बचाव, राहत और प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी समय-समय पर प्राप्त करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed