{"_id":"5f65e28a8ebc3e74b157ca45","slug":"himachal-mobile-signal-will-also-be-available-in-the-nine-km-long-atal-tunnel-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अटल रोहतांग 4जी कनेक्टिविटी वाली दुनिया की पहली टनल, ट्रायल रहा सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अटल रोहतांग 4जी कनेक्टिविटी वाली दुनिया की पहली टनल, ट्रायल रहा सफल
Sun, 20 Sep 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल टनल रोहतांग को बीएसएनएल ने 4जी कनेक्टिविटी से लैस कर दिया है। यह दुनिया की पहली टनल होगी जिसमें 4जी कनेक्टिविटी मुहैया करवाई गई है। टनल के अंदर 25 एमबीपीएस की स्पीड रहेगी। वहीं तेज गति वाहनों में 10 एमबीपीएस की हाई स्पीड मिलेगी। शनिवार को बीएसएनएल ने इसका सफल ट्रायल कर लिया है। अब इसे प्रधानमंत्री के दौरे पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि महाप्रबंधक बीएसएनएल मंडी जोन डीएन कात्यायन ने की है। उन्होंने कहा कि धुंधी टनल के मुख्य द्वार के समीप आईपीपीबी एक्स उपकरण स्थापित किए गए हैं। इससे टनल के साथ लगते क्षेत्रों में लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और हॉटलाइन इत्यादि की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कुल्लू और मनाली के बीच 34 किलोमीटर तक अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क को दुरुस्त कर चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन