फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mla Priority Meeting from 28 to 29 december

विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने को बैठकें इस दिन से

Mon, 17 Dec 2018 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mla Priority Meeting from 28 to 29 december

विधायकों की वार्षिक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए 28 और 29 दिसंबर को विधायक प्राथमिकता बैठकें बुलाई गई हैं। इनका आयोजन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगा। 27 दिसंबर को जयराम सरकार के एक कार्यकाल का एक साल पूरा होने जश्न के दूसरे दिन से दो दिनों के लिए बुलाई गई इन बैठकों में वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट अनुमानों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


आगामी वार्षिक बजट में विधायकों की किन-किन योजनाओं को शामिल करना है। इस पर भी मंत्रणा होगी। विधायक प्राथमिकता पर ये बैठकें पहले सात और आठ जनवरी को बुलाई गई थीं, मगर अब इन्हें प्रीपोन किया गया है। ये अब 28 और 29 दिसंबर को तय की गई हैं। 28 दिसंबर को सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों के लिए बैठकें बुलाई गई हैं।
विज्ञापन


ये सुबह साढे़ 10 बजे से डेढ़ बजे के बीच बुलाई गई हैं। इसी दिन दो से पांच बजे के बीच मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के विधायकोें की बैठकें होंगी। 29 दिसंबर को साढ़े दस से डेढ़ बजे के बीच कांगड़ा और किन्नौर जिलों के लिए बैठकें बुलाई गई हैं। 29 दिसंबर 2018 को दो से पांच बजे के बीच चंबा, ऊना, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed