{"_id":"69f48be3eefd729f2f05128f","slug":"himachal-mla-kuldeep-rathore-says-farmers-and-horticulturists-should-receive-compensation-for-hailstorm-damage-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विधायक कुलदीप राठौर बोले- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का किसानों-बागवानों को मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विधायक कुलदीप राठौर बोले- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का किसानों-बागवानों को मिले मुआवजा
Fri, 01 May 2026 04:48 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 01 May 2026 04:48 PM IST
सार
विधायक कुलदीप राठौर ने भारी ओलावृष्टि से सेब समेत फसलों को हुए नुकसान पर सरकार से राहत की मांग की है। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री से भी अनुरोध है कि मुआवजा जारी कर किसानों-बागवानों को मदद दी जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने जिला शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि से सेब समेत फसलों को हुए नुकसान पर सरकार से राहत की मांग की है। विधायक का कहना है कि सरकार इस नुकसान का आकलन करवाए और बागवानों-किसानों को राहत दें।
विज्ञापन
मेट्रोपोल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कुलदीप राठौर ने कहा कि एक ओर खाद महंगी होने से बागवानों के खर्च बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर मौसम की मार पड़ रही है। अब दाम भी अच्छे नहीं मिल रहे। कहा कि वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि राजस्व अधिकारियों से नुकसान का आकलन करवाए। बागवानी मंत्री से भी अनुरोध है कि मुआवजा जारी कर किसानों-बागवानों को मदद दी जाए। किसानों-बागवानों ने जो लोन ले रखा है, उसकी किस्तों में फिलहाल राहत दी जाए। एमआईएस के तहत जो सेब खरीदा गया है, उसकी एचपीएमसी छोटे बागवानों को बकाया राशि जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि अब व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। कहा कि केंद्रीय मदद बंद होने से प्रदेश संकट से गुजर रहा है। सभी सांसदों को चाहिए कि राजनीति छोड़े और केंद्र से मदद जारी करने की आग्रह करे। केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्टिंग के सवाल पर विधायक ने कहा कि जो भी फैसला हो, वह जनहित में होना चाहिए। राठौर ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों के सम्मेलन को लेकर कहा कि सभी को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। सेब के आयात शुल्क को कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाएगी।