फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Minor daughter pregnant, stepfather commits suicide amid investigation, wrote this in suicide note

हिमाचल: नाबालिग बेटी गर्भवती, जांच के बीच सौतेले पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ये लिखा

Thu, 09 Oct 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

 मंडी जिले के पधर क्षेत्र में नाबालिग बेटी के गर्भवती होने के मामले से जुड़ी जांच के बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Himachal: Minor daughter pregnant, stepfather commits suicide amid investigation, wrote this in suicide note
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर क्षेत्र में नाबालिग बेटी के गर्भवती होने के मामले से जुड़ी जांच के बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग बेटी से जुड़ा पोक्सो एक्ट का मामला बीते 1 अक्तूबर का है। आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि लोग बातें कर रह हैं कि बेटी के साथ गलत काम हो गया है। इससे दुख हो रहा है। अपनी मर्जी से सब कर रहा हूं और परिवार को तंग न किया जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिलासपुर बस हादसा: एक साथ जलीं परिवार के चार सदस्यों की चिताएं, बच्चे ने दी मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव

विज्ञापन

नाबालिग बेटी के गर्भवती होने का पता उसके पेट दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सीय जांच में चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की, लेकिन पीड़िता किसी का नाम उजागर नहीं कर पाई थी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी कि इसी बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों ने आनन-फानन पधर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिये यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर नाबालिग से दुष्कर्म किसने किया है। इसके लिए सौतेले पिता का भी सैंपल लिया गया है। इसके अलावा अन्य कुछ संदिग्धों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उधर, डीएसपी देवराज ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed