फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Milk Federation will sell 450 quintals of sweets on Deepawali

दीपावली पर 450 क्विंटल मिठाई बेचेगा हिमाचल मिल्क फेडरेशन

Wed, 11 Nov 2020 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Himachal Milk Federation will sell 450 quintals of sweets on Deepawali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल मिल्कफेड दीपावली पर 450 क्विंटल मिठाई तैयार करेगा। ये मिठाइयां मिल्क फेडरेशन के काउंटरों और निजी दुकानों में ही बिकेंगी। पिछले साल दीपावली पर फेडरेशन ने 390 क्विंटल मिठाइयां बनाई थीं। तैयार मिठाइयां बाजार में बिकने लगी हैं। मिल्क फेडरेशन पिछले कई साल से दीपावली के लिए विशेष तौर पर अपने उपभोक्ताओं के लिए तरह-तरह की मिठाइयां तैयार करती हैं।

विज्ञापन


ये मिठाइयां फेडरेशन गिफ्ट पैक में भी बिक्री करता है। इन मिठाइयों को खाने की मियाद  15 दिन से छह माह तक रहती है। मिल्क फेडरेशन की चना बर्फी,  मिल्क केक, खोया बर्फी, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, मिक्स मिठाई की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस साल दीपावली के लिए फेडरेशन पिछले साल के मुकाबले 60 क्विंटल अतिरिक्त मिठाई तैयार करेगा। फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि मांग को देखते हुए इस साल कुल 450 क्विंटल मिठाइयां बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed