फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal mandi news: Two newborn baby girls found dead near Skodi bridge in Mandi himachal pradesh

हिमाचल: प्रेमी संग भागी महिला ने पति के घर लौटने के लिए खड्ड में फेंकी नवजात जुड़वा बेटियां, दोनों की मौत

Sun, 19 Sep 2021 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 08:43 PM IST
सार

महिला को शक था कि प्रेमी के साथ रहकर जन्मी बच्चियों की वजह से उसके पति के घर वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे, जिसकी वजह से मां की ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
himachal mandi news: Two newborn baby girls found dead near Skodi bridge in Mandi himachal pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी शहर में मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के जालंधर के रहने वाले प्रेमी के साथ करीब एक साल पहले भागी महिला ने पति के घर दोबारा आने के लिए अपनी तीन माह की दो नवजात जुड़वा बेटियों को सकोहड़ी खड्ड में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी महिला पर धारा 317, 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस महिला के प्रेमी से भी पूछताछ करेगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार सुबह नवजात बच्चियों के शव बरामद किए और सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि प्रेमी के साथ खटपट होने के बाद आरोपी महिला बस से मंडी पहुंची।

विज्ञापन

महिला को शक था कि प्रेमी के साथ रहकर जन्मी बच्चियों की वजह से उसके पति के घर वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे, जिसकी वजह से महिला ने इस घटना को शुक्रवार को अंजाम दे डाला। उधर, मंडी शहर के बीचोंबीच सुहड़ा मोहल्ले में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। निजी अस्पताल में कार्यरत सुहड़ा मोहल्ला के पंकज कुमार रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह 9:00 बजे छुट्टी कर घर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पुल के पास फंसीं इन बच्चियों पर पड़ी। उन्होंने पहले दोनों को खिलौना समझा, लेकिन जब नजदीक पहुंचे तो नवजात बच्चियों के शव देख उनके होश उड़ गए। 

पुलिस तीन घंटे में ऐसे पहुंची आरोपी तक
मंडी पुलिस तीन घंटे के भीतर नवजात जुड़वा बेटियों को खड्ड में फेंककर मौत के घाट उतारने वाली आरोपी मां तक पहुंच गई। एसपी मंडी के अनुसार शनिवार को एक व्यक्ति शिकायत लेकर उनके कार्यालय में आया था, जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी एक साल पहले किसी के साथ भाग गई थी और अब दोबारा उसके पास आ गई है और घर में रहने लगी है।

वह धमका रही है कि अगर उसे घर से निकाला तो सुसाइड कर लेगी और आरोप ससुरालियों पर लगा देगी। व्यक्ति के साथ आई रिश्तेदार ने एक फोटो भी दिखाई, जिसमें वह गर्भवती लग रही थी। सुबह जब जुड़वा बेटियों की लाश मिली तो एसपी मंडी ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी से पूछताछ शुरू की तो मामले का पर्दाफाश हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed