फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi News: France Tourist Dies Under Suspicious Circumstances in rewalsar mandi himachal pradesh

मंडी: रिवालसर घूमने आए विदेशी की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 31 Jul 2021 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि विदेशी के शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है। उसके कमरे से मिले दस्तावेजों के पते पर उसके परिजनों से बात हुई है और मंत्रालय को भी सूचित किया है।

विज्ञापन
Himachal Mandi News: France Tourist Dies Under Suspicious Circumstances in rewalsar mandi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले के रिवालसर में एक विदेशी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इसकी पहचान पास्कल डामेनेट (55) निवासी फ्रांस के रूप में हुई है। पिछले लंबे अरसे से वह किराये के मकान में रिवालसर में रह रहा था। शनिवार को केमिस्ट की दुकान में सामान लेते वक्त अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर गया। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने विदेशी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं, कमरे की छानबीन में वीजा और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार वीजा की वैधता मई माह में समाप्त हो चुकी थी। एक्सटेंशन के लिए आगे विदेशी ने अप्लाई किया था। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पिछले कुछ अरसे से वह रिवालसर में रह रहा था। टूरिस्ट वीजा से भारत आया था। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


विदेशी के शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है। उसके कमरे से मिले दस्तावेजों के पते पर उसके परिजनों से बात हुई है और मंत्रालय को भी सूचित किया है। निर्देश आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भारत सरकार ने वीजा अवधि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed