{"_id":"64b3dec6bf1d27017303ca4c","slug":"himachal-mandi-news-bsc-nursing-counselling-for-1400-seats-in-43-colleges-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बीएससी नर्सिंग की 1400 सीटों के लिए काउंसलिंग कल से, 43 कॉलेजों के लिए होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बीएससी नर्सिंग की 1400 सीटों के लिए काउंसलिंग कल से, 43 कॉलेजों के लिए होगा चयन
Sun, 16 Jul 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:45 PM IST
सार
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के मुताबिक 17 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग में प्रोविजनल सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएएसी नर्सिंग और एमएसी नर्सिंग की सीटों को भरने के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। प्रदेशभर के करीब 43 नार्सिंग कॉलेजों में करीब 1400 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के मुताबिक पिछले दिनों मौसम खराब होने के चलते अभ्यार्थियों को कॉलेज च्वाइस भरने के लिए तिथि बढ़ाई थी। अब 17 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग में प्रोविजनल सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
19 जुलाई को सीटों का अंतिम आवंटन होगा। जिन कॉलेजों में अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हो जाएंगी उनमें दाखिला प्रक्रिया 20 से 22 जुलाई तक होगी। काउंसलिंग में जो सीटें खाली रह जाएंगी उनकी सूची विवि की बेवसाइट पर 24 जुलाई को प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
पहले राउंड की बात की जाए तो हर बार की तरह इस बार भी करीब 600 सीटें भरने की उम्मीद है। इसके बाद सीटों के आवंटन के लिए दूसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग होगी। उधर, अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण शर्मा ने बताया कि जल्द ही शेडयूल के मुताबिक पहले राउंड की काउंसलिंग करवाई जा रही है।