फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi Karsog News : HRTC Bus Break Fails Driver Save Life Of Passengers

हिमाचल: एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Wed, 20 Oct 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Oct 2021 05:46 PM IST
सार

चालक को ब्रेक फेल होने का अंदेशा हो गया। इस पर चालक ने बस को संपर्क मार्ग में डाल दिया। संपर्क मार्ग में चढ़ाई थी तो बस की स्पीड कम हो गई। फिर बस धीरे-धीरे पीछे हटने लगी और पलट गई।

विज्ञापन
Himachal Mandi Karsog News : HRTC Bus Break Fails Driver Save Life Of Passengers
सड़क पर पलटी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सलाणा से करसोग जा रही बस के शोरशन के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को मुख्य मार्ग के साथ हलकी चढ़ाई वाले संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर काबू किया। हालांकि बस पीछे हटते हुए पलट गई। इससे पांच सवारियों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक समेत 13 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला। परिवहन निगम ने हादसे के तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार सुबह एचआरटीसी बस (एचपी 03 बी 6135)  सलाणा से करसोग की ओर जा रही थी। दस बजे के करीब जैसे ही बस शोरशन पहुंची तो यहां स्पीड ब्रेकर के समीप चालक ने स्पीड को कुछ कम करने के ब्रेक मारी लेकिन बस की ब्रेक नहीं लगी।
विज्ञापन


चालक को ब्रेक फेल होने का अंदेशा हो गया। इस पर चालक ने बस को संपर्क मार्ग में डाल दिया। संपर्क मार्ग में चढ़ाई थी तो बस की स्पीड कम हो गई। फिर बस धीरे-धीरे पीछे हटने लगी और पलट गई। घायलों की पहचान करसोग निवासी बोधराज, केशव, लीलाधर, केवल और सीमा के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुन्नी में प्राथमिक उपचार दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक को पुरस्कृत करने की उठी मांग
घनश्याम, प्रमोद, दीपक, प्रवीण और जीवन का कहना है कि जान बचाने के लिए चालक को पुरस्कृत करना चाहिए। लोगों के अनुसार बस में चालक-परिचालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। यदि चालक सूझबूझ न दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed