फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal mandi damage due to heavy rainfall

बारिश ने मचाई तबाही, दुकानों में घुसा मलबा, दो स्कूटर भी बहे

Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटौला (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कटौला (मंडी) Updated Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Himachal mandi damage due to heavy rainfall

हिमाचल के मंडी-सैगली-पराशर मार्ग पर मंडी से करीब 29 किमी दूर सेगली बागीनाला में आई बाढ़ ने खूब कहर बरपाया है। वीरवार देर रात नाला उफान पर आ गया। इससे साथ लगती जमीन धंस गई और छह दुकानें पानी के साथ आए मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गईं। इससे दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है और अंदर रखा सामान तबाह हो गया है।

विज्ञापन


जबकि, बागीखड्ड पर निर्माणाधीन पुल को भी नुकसान हुआ है। भारी मलबे में कानू गांव के लिए जाने वाले फुट ब्रिज भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। श्मशानघाट को भी नुकसान हुआ है। जबकि, एक मोटरसाइकिल और स्कूटर भी मलबे में दब गए हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर मार्ग भी बंद चल रहा है। बाढ़ के वक्त दुकानों में कोई नहीं था। सभी कारोबारी अपने घरों को चले गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए। जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बरप चुका है कहर

Himachal mandi damage due to heavy rainfall

पंचायत प्रधान हरि सिंह और वार्ड मेंबर भगत राम ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। इनका कहना है कि देर रात भारी बारिश से नाला उफान पर आ गया।

तेज बहाव में पानी के साथ पत्थर और मलबा दुकानों में घुस गया। संबंधित अफसरों को सूचित किया जा चुका है। कहा कि छह दुकानें और दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि पराशर झील के लिए जाने वाला रास्ता भी बंद है। 

एसडीएम सदर पूजा चौहान ने बताया कि घटना वीरवार रात की है। मूसलाधार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। जिससे नुकसान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि गांव में आए मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पराशर मार्ग पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।       

प्रभावितों में नरेश कुमार ने कहा कि उनकी दुकान में मलबा घुस गया है। सब्जी का काम करते हैं। सारा सामान खराब हो गया है। किराना कारोबारी राम सिंह और जयराम ने कहा कि उनका काफी सामान तबाह हो गया है।

जबकि टी स्टाल के मालिक दौलत राम और कीतानंद की सब्जी की नुकसान हुआ है। जबकि गुड्डू राम का स्कूटर और बाइक मलबे में दब गया है। प्रभावितों ने नियमानुसार मुआवजे की मांग की है। 

इस नाले के आसपास पहले आबादी रहती थी। लोगों के मकान भी थे। लेकिन, 2013 और 2014 में नाले ने बरसात के मौसम में भारी तबाही मचाई। जिसके बाद यहां रहने वाले पलायन कर गए। अब यहां दुकानें हैं। पराशर जाते वक्त अक्सर पर्यटक और स्थानीय लोग यहां रुकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed