फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi Car Caught Fire man burnt to death

खाई में गिरते ही कार में लगी आग, जिंदा जल गया चालक

Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/जंजैहली(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/जंजैहली(मंडी) Updated Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi Car Caught Fire man burnt to death

हिमाचल के ‌मंडी जिले के करसोग-छतरी सड़क मार्ग पर एक नैनो कार खाई में गिरने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। रविवार रात को अस्सी मीटर गहरी खाई में गिरी कार से आग की लपटें देख आस पास के ग्रामीण बचाव कार्य को भागे।

विज्ञापन


लेकिन आग की प्रचंड लपटें बुझाई नहीं जा सकीं। मृतक की पहचान दूनीचंद उम्र 31 साल पुत्र मंगतराम गांव सलोग डाकघर कटवाहची उप तहसील पांगणा के रूप मे हुई है। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक कार लेकर छतरी से करसोग की तरफ आ रहा था। नैहरा के पास पहुंचते ही चालक का कार से नियंत्रण खो गया। इसी दौरान कार सड़क की एक तरफ खाई में जा गिरी। ढलान से तेज गति में नीचे गिरते ही कार में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फ्यूल टैंक ने पकड़ी आग!

Himachal Mandi Car Caught Fire man burnt to death

कार के भीतर चालक चिल्ला रहा था। अंधेरे में जोरदार आवाज और आग की लपटें देख आस पास के कुछ ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कार के चालक को बचाया नहीं जा सका। 

थाना प्रभारी जंजैहली गोपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

खाई में गिरने के बाद कार में आग से झुलसे शव की शिनाख्त मृतक के भाई ने की। सबसे पहले कार के नंबर के माध्यम से उसके मालिक की पहचान की गई जिसके बाद मृतक की पहचान का भी पता चल गया। दर्दनाक हादसा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पुलिस का तर्क है कि कार करीब 80 मीटर खाई में गिरी। हो सकता है कि कार की वायरिंग कहीं से शार्ट हो। गिरते वक्त शार्ट सर्किट हुआ और कार के फ्यूल टैंक ने आग पकड़ ली हो। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा है लेकिन इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed