{"_id":"59aaa3cb4f1c1b0b278b4e11","slug":"himachal-mandi-bjp-saroj-pandey-hits-out-at-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडेय का सीएम पर निशाना, बोलीं: जल्द खत्म होगी राजा-रानी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडेय का सीएम पर निशाना, बोलीं: जल्द खत्म होगी राजा-रानी की कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/जंजैहली (मंडी)
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा-रानी की कहानी का जल्द अंत होने वाला है। वीरभद्र और उनके परिवार की जमानत खत्म होने वाली है और वीरभद्र परिवार सहित जल्द सलाखों के पीछे होंगे। इस दिन का भाजपा और प्रदेश के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह कहना था महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय का।
विज्ञापन
वह मंडी जिला के सिराज विस क्षेत्र के बगस्याड़ में सिराज भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए रोबोट की संज्ञा दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग का खास ध्यान रखा है। पांडेय ने कहा कि हिमाचल में वह पहली बार आई हैं। उन्होंने कहा कि भगवान अगला जन्म मुझे दें तो देवभूमि हिमाचल में।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री ने गुड़िया और होशियार प्रकरण के माध्यम से वीरभद्र सिंह सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात दोहराते हुए महिला सम्मेलन में कहा कि अटल ने संसद में कांग्रेस के नेताओं को दो टूक कहा था कि
जल्द वह दिन आएगा, जब देश कांग्रेस पर हंसेगा। आज अटल का सपना साकार हुआ है। पांडेय ने एलान किया है कि देश के 18 राज्यों में भाजपा है और 19वां राज्य हिमाचल होगा।